Home Mohali Punjab News: 16 स्कूलों को मिली धमकी को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: 16 स्कूलों को मिली धमकी को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: 16 स्कूलों को मिली धमकी को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में खरड़, मोहाली, जीरकपुर के स्कूल-कॉलेजों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भेजी मेल में कहा गया कि दोपहर 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके अलावा 13 फरवरी को दोपहर 2.11 बजे नई दिल्ली स्थित संसद में भी बम धमाके की धमकी दी गई है। जैसे ही धमकी भरी मेल मिली तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद स्कूलों में तत्काल छुट्‌टी कर दी गई। बम धमकी का पता चलते ही मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई। तुरंत बम स्कवॉड की टीमें लेकर पुलिस फोर्स स्कूलों में पहुंच गई।

स्कूल के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया। वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि 16 स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद से पुलिस पार्टी जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान 15 डीईओ और 300 पुलिस कर्मी सर्च अभियान चला रहे है। रेंज ऑफिस को फोन करके एंएंटी-सबोटाज टीम को बुलाया गया। वहीं बम स्कवॉयड टीम भी अलर्ट मोड पर है और काफी हद तक स्कूलों की जांच की गई है, जबकि अन्य स्कूलों की जांच जारी है।

इस दौरान स्कूल प्रशासन को भी ऐसी घटना को लेकर सूचना देने की अपील की गई। एसएसपी ने कहा कि मोहाली, खरड़ और जीरकपुर के स्कूलों में धमकी भरी ई-मेल आई है। ऐसे में सभी स्कूलों की जांच जारी है। अभी तक की गई जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। एसएसपी ने कहाकि जांच के बाद ही मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। धमकी भरी मेल में कहा गया कि पंजाब अब खालिस्तान है। दोपहर 1:11 बजे मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट होगा।

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान को ह्यूमन बम से उड़ाने का जिक्र किया गया। आगे लिखा गया है कि हिंदू आतंकवादी मोदी के आदेशों पर पंजाब के नौजवानों का कत्लेआम किया जा रहा है। इसके बाद मेल में कहा गया है कि 13 फरवरी, दोपहर 2:11 बजे बम दिल्ली की हिंदुस्तानी संसद में बम धमाका होगा। जिसमें उनका निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह होंगे। इसे भेजने वालों के नाम की जगह खालिस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला लिखा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here