Home National शादी से घर लौट रहे दोस्तों की कार ट्रेलर से टकराई, 6 की मौत

शादी से घर लौट रहे दोस्तों की कार ट्रेलर से टकराई, 6 की मौत

0
शादी से घर लौट रहे दोस्तों की कार ट्रेलर से टकराई, 6 की मौत

दौसाः शहर में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें 6 दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शादी समारोह से घर लौट रहे थे कि उनकी कार ओवरस्पीड होने के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। ट्रेलर में घुसी कार को क्रेन से अलग किया गया। इसके बाद कार में फंसे युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक युवक ने दौसा में दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक की इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में मौत हो गई।

हादसे में मरे सभी दोस्त।
हादसे में मरे सभी दोस्त।

जानकारी मुताबिक, समय सिंह (25) पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश (24) पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश (24) पुत्र बनवारी योगी, मनीष (23) पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन (23) अपने किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में आभानेरी गांव में गए थे। बीती देर रात करीब 11 बजे वह घर वापस आ रहे थे कि उनकी कार जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हादसाग्रस्त हो गई। ट्रेलर में टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार कार सवार सभी कालाखो (दौसा) गांव के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here