Home Punjab>Faridkot Punjab News: शादी समारोह में नौजवानों ने किया दोस्त का कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: शादी समारोह में नौजवानों ने किया दोस्त का कत्ल, देखें वीडियो

0
Punjab News: शादी समारोह में नौजवानों ने किया दोस्त का कत्ल, देखें वीडियो

फरीदकोटः जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां 2 दोस्तों ने अपने साथी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने किरच से हमला कर नौजवान का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय दिलप्रीत सिंह निवासी न्यू कैंट रोड के रूप में हुई है। घटना चांद मैरिज पैलेस के बाहर हुई है, जहां ये सभी एक विवाह समारोह में शामिल थे। 2 दिन पहले इसी विवाह से संबंधित जागो पार्टी के दौरान आपस में हुई कहासूनी की रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई।

इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता गुरप्यार सिंह के बयान पर मृतक के दो दोस्तों भान सिंह कालोनी निवासी खुशप्रीत सिंह और गांव पिपली निवासी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दिलप्रीत सिंह अपने दोस्त अनिल रावत की शादी में परिवार समेत शामिल होने गया था। शादी समारोह में उसके अन्य दोस्त भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शादी वाले घर में दो दिन पहले जागो पार्टी के दौरान दिलप्रीत सिंह की अपने ही दोस्त खुशप्रीत सिंह के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी।

देर रात चांद पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान जब दिलप्रीत सिंह खाना खा रहा था, तब खुशप्रीत सिंह और उसका एक अन्य साथी उसे बाहर बुलाकर ले गए। वहां एक ने उसकी दोनों बाजू पकड़ लीं, जबकि दूसरे ने उस पर किरच से लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल दिलप्रीत किसी तरह अंदर पहुंचा, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

पिता गुरप्यार सिंह और ममेरे भाई गुरविंदर सिंह ने बताया कि जब तक वे पैलेस के बाहर पहुंचे, आरोपी अपनी गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि, दो दिन पहले झगड़े की रंजिश में खुशप्रीत सिंह और बलविंदर सिंह ने दिलप्रीत पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here