Jalandhar News: लाखों की लूट मामले में जीजा-साला सहित स्टूडेंट गिरफ्तार, देखें वीडियो

कुछ समय पहले अमेरिका से लौटा था एक आरोपी

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मोता सिंह नगर में हाई प्रोफाइल लूट मामले को सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि एसीपी इनवेस्टिगेशन और सीआईए स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए जीजा साला सहित एक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13.5 लाख रुपये, 28,500 थाई बाट, आईफोन, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक व हथियार बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान गुरबहार सिंह पुत्र दलविंदर सिंह, जालंधर, हरप्रीत सिंह पुत्र लखवीर सिंह, जालंधर और हर्ष वर्मा पुत्र सुरिंदर, निवासी कंग साहिबु, जालंधर के रूप में हुई है। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि बस स्टैंड के पास फोरजन एक्सेंज प्राइवेट के मालिक से मोता सिंह नगर में लूट हुई थी। पीड़ित मनोज जैन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मनोज जैन ने कहा कि वह वेस्टर्न यूनियन और मनीग्राम के साथ काम करते हैं। 5 फरवरी शाम लगभग 06:00 बजे एक्टिवा स्कूटर पर घर जा रहे थे। इस दौरान ग्रीन पार्क क्षेत्र के पास मोटरसाइकिल पर 3 लोगों ने उन पर हमला किया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पहले पीड़ित की रेकी की और उसके बाद लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्टूडेंट 12वीं पास है। उन्होंने कहा कि हरप्रीत अमेरिका से लौटा है और उसने पहले मनी एक्सचेंज करवाई थी, जिसे बाद उसने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की रेकी की। आरोपियों को पता था कि पीड़ित कैश लेकर घर जाता है और दुकान में वह नगदी नहीं रहता, जिसके चलते उन्होंने 2 दिन रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जीजा गुरबहार है और साला हरप्रीत सिंह है जो कि हाल ही में अमेरिका से लौटा था, वहीं हर्ष वर्मा स्टूडेंट है और वह हरप्रीत के संपर्क में था। हरप्रीत डेयरी का काम करता था और जल्द अमीर बनने के कारण उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *