इस विवाद के बाद एक बार फिर से शहजाद भट्टी और लारेंस में दरार आ गई है। शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी करके लारेंस से पूछा कि उसके पास हथियार (घोड़े) मौजूद है, अगर नहीं है तो वह उसे बता दें और वह दोबारा उसे हथियार मुहैया करवाकर भेज देंगा। इस दौरान लारेंस को भट्टी बच्चा कहता हुआ दिखाई दिया। भट्टी ने कहा कि जिसने पोस्ट शेयर की है, अब वह रो रहा है और कह रहा है कि उसे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है। भट्टी ने लारेंस से कहा कि वह उसकी औकात से कई गुना आगे है और भारत में उसके 20 से 25 खास गुर्गे मौजूद है। भट्टी ने कहा कि लारेंस आज तक उसके इन गुर्गों को हाथ नहीं लगा सका और वह अब उसे कहां हाथ लगा लेंगा। भट्टी ने कहा कि जब तक लारेंस का भाई विदेश में रहा तब तक लारेंस को कोई जिम्मेदारी नहीं उठाई। अब जेल में भाई को सेफ करने के बाद उसकी जिम्मेदारी ले रहा है। भट्टी ने लारेंस को कहा कि वह अपने देश का गद्दार है और अपने दायरों का भी गद्दार है। लारेंस की कई ऑडियो उसके पास मौजूद है। भट्टी ने कहा कि उसके पास कई देशों में केस चल रहे है। इस दौरान विदेश में पुलिस द्वारा रेड की गई और रेड के बारे में पहले से उसे पता चल जाता है। भट्टी ने कहाकि इसलिए वह दूसरे देशों में शिफ्ट हो जाता है और खुद को सेफ कर लेता है। लारेंस को कहाकि वह सिर्फ उसके सपने देख, लेकिन हकीकत में उससे कुछ नहीं हो सकता। लारेंस के पास कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो उसे मेरी लोकेशन के बारे में बता सकता है। भट्टी ने कहा कि लारेंस लोगों के दरवाजों पर गोलियां चलवाकर पर्चे दर्ज करके खुद को डान समझ रहा है, इससे ज्यादा पर्चे पाकिस्तान में उसके गनमैनों के खिलाफ है। भट्टी ने चेतावनी देते हुए कहा कि लारेंस और उसका भाई मुझसे डरते है और दोनों भाई जेल में बंद होने के बावजूद सिक्योरटी लेकर बैठे है। भट्टी ने कहा कि लारेंस वही बंदा है जो 6 घोड़े (हथियार) लेने के लिए उसकी मिन्नतें करता था। लारेंस हमारे हाथ का लगाया हुआ पौधा है और लारेंस उसका बाल भी नहीं उखाड़ सकता। भट्टी ने लारेंस को चेतावनी दी है कि वह उसके गुर्गों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगा। भट्टी ने कहा कि वह उसको छोड़कर उसके गुर्गों को भी हाथ नहीं लगा सकता। भट्टी ने कहाकि लारेंस अपने बंदों से काम करवाने के बाद उसके फोन नहीं उठाता। भट्टी ने कहा कि अगर वह लारेंस के बंदों को वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें विदेश पहुंचा सकता है, तो वह उसके खिलाफ कार्रवाई भी करवा सकता है। भट्टी ने लारेंस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह एक बार जेल से बाहर निकले, फिर वह उसे कार्रवाई करके दिखाएगा।Lawrence Bishnoi के खि/लाफ भड़का Shahzad Bhatti, दी चेता/वनी#LawrenceBishnoi #ShahzadBhatti #WarningIssued #GangsterNews #BigStatement #CrimeNews #LawAndOrder #BreakingNews #SecurityAlert #PublicWarning pic.twitter.com/r4GQCezbDk
— Encounter India (@Encounter_India) February 12, 2026