Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह को ED के समन और कांग्रेस में वापसी को लेकर बेटी जयइंद्र कौर का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह को ED के समन और कांग्रेस में वापसी को लेकर बेटी जयइंद्र कौर का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह को ED के समन और कांग्रेस में वापसी को लेकर बेटी जयइंद्र कौर का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंद्र कौर आज लुधियाना पहुंची। जहां उन्होंने भाजपा की महिलाओं से मीटिंग की। जिसके बाद प्रेस वार्ता के दौरान जयइंद्र कौर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके भाई रणइंद्र सिंह को ईडी द्वारा जारी समन को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस में वापिस को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया।

जयइंद्र कौर ने कहा कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) के उल्लंघन के मामले में जालंधर ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं समन जारी हुआ है, इससे पहले भी समन जारी किया गया था। वहीं कैप्टन की कांग्रेस में वापसी को लेकर बेटी ने कहा कि वह यह सब झूठी अफवाहे फैलाई जा रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह कभी कांग्रेस में वापिस नहीं जाएंगे। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहाकि अब कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में ही रहेंगे।

दरअसल, भाजपा की महिलाओं के साथ जयइंद्र कौर ने बजट को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा जारी किया बजट लोगों की हित में है और इससे लोगों को काफी फायदा होगा। भाजपा नेत्री एकता नागपाल ने बताया राष्ट्रीय मोर्चा द्वारा बजट को लेकर कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें महिलाओं के लिए बजट के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए पहुंची है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं के लिए खास है।

उन्होंने कहा कि केंद्रिय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 9वीं बार बजट पेश किया गया। इस बजट में एम्स खोलने को लेकर बात हो रही है, एसएसएमी, कोरिडोर, आर्युवेद सेंटर खुलने सहित सोशल मीडिया को लेकर बजट में बात की गई। उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म को लेकर बजट में रखा गया है। केंद्र में हाईवे की सड़कों का निर्माण किया गया। महिलाओं के लिए हर जिले में होस्टल बनाए जाने को लेकर बात रखी गई। इस दौरान महिलाओं की सिक्योरिटी का ध्यान रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here