World Cancer Day: किसी ने दी कैंसर को मात तो किसी के लिए मौत बनी बीमारी, लिस्ट में शामिल ये दिग्गज Actors

Written by

in

मनोरंजन: कैंसर एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जिसके कारण हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इससे लड़कर अपनी जिंदगी दोबारा से शुरु की है। ऐसे ही कुछ बी-टाउन के सितारे हैं जिन्होंने कैंसर को मात दी तो वहीं कुछ की इस बीमारी के चलते मौत हो गई। कैंसर से जंग जीतने वालों की यदि बात करें तो इसमें सोनाली बेंद्रे से लेकर हिना खान का नाम शामिल है। इसके अलावा इस बीमारी के कारण दुनिया को अलविदा कहने वालों की लिस्ट भी लंबी है। आज 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में इस मौके पर आपको बताते हैं ऐसे स्टार्स के बारे में जिन्होंने इस बीमारी से अपनी जिंदगी हारी या जिन्होंने इस बीमारी को मात दी है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

सोनाली बेंद्रे

सबसे पहले बात करते हैं सोनाली बेंद्रे की। एक्ट्रेस को साल 2018 में स्टेज-4 का मेटेस्टेटिक कैंसर का पता चला था। न्यूयॉर्क में इलाज के बाद वो पूरी तरह से ठीक हो गई और जागरुकता फैला रही है।

महिमा चौधरी

एक्ट्रेस को साल 2022 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। सही समय पर पता चलने के कारण वह कैंसर को मात देकर बिल्कुल स्वस्थ हो गई। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें कोई लक्षण नहीं थी। रुटीन चेकअप के दौरान कैंसर का पता चला था।

संजय दत्त

एक्टर को साल 2020 में स्टेज-3 लंग कैंसर के बारे में पता चला था। कीमथैरेपी के बाद वह बिल्कुल स्वस्थ हो गए थे और आज कई दमदार फिल्मों में अभिनय भी कर रहे हैं।

अनुराग बसु

फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु को एक्यूट प्रोमाइलोसाइटिक ल्यूकेमिया हुआ था। तीन साल के इलाज के बाद वो ठीक हो गए थे।

मनीषा कोईराला

हीरामंड में दमदार एक्टिंग से पहचानी जाने वाली मनीषा कोईराला भी कैंसर को मात दे चुकी हैं। 2012 में उन्होंने ओवेरियन कैंसर को हराया था। इलाज के बाद वो बिल्कुल स्वस्थ हैं और फिल्मों की दुनिया में काफी एक्टिव भी हैं। वह किताब लिखकर दूसरों को भी अब प्रेरित कर रही हैं।

ताहिरा कश्यप

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को भी ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। इलाज के बाद अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक कर रही हैं हालांकि वो दोबारा से कैंसर के चपेट में आ गई है और उनका इलाज भी चल रहा है।

हिना खान

टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी ब्रेस्ट कैंसर को मात दे चुकी हैं। उन्होंने अपनी बीमारी का जल्द इलाज करवाया और अब इस समय वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और टीवी की दुनिया में दोबारा से एक्टिव हो गई हैं।

प्रेम सागर

रामायण के निर्माता रामानंद सागर के बेटे और प्रोड्यूसर प्रेम सागर का निधन भी कैंसर के कारण हुआ था। वह कैंसर के कारण लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 81 साल की उम्र में 31 अगस्त 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

इरफान खान

29 अप्रैल 2020 को इरफान खाना का निधन हुआ था। एक्टर को भी न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर कैंसर था। एक्टर लंदन में अपना इलाज भी करवा रहे थे और कीमोथेरेपी के चार राउंड पूरे हो गए थे हालांकि उनकी फिर भी जान नहीं बच पाई।

पंकज धीर

महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का निधन कैंसर के कारण हो गया है। उन्होंने पहले कैंसर को हरा दिया था पर फिर से बीमारी लौट आई। बीमारी के चलते उन्होंने 15 अक्टूबर 2025 को आखिरी सांस ली।

ऋषि कपूर

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन भी कैंसर के कारण हुआ था। 30 साल से एक्टर ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। कैंसर से उनका लंबा इलाज भी चल रहा था जिसके बाद उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली।

विनोद खन्ना

कैंसर से जंग हारने वाले एक्टर्स में विनोद खन्ना भी शामिल रह चुके हैं। एक्टर को ब्लड कैंसर था। खन्ना ने कैंसर से लंबी जंग लड़ी परंतु 27 अप्रैल 2017 को वह 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। इसके अलावा नरगिस दत्त, फिरोज खान जैसे सितारों ने भी इस बीमारी के कारण अपनी जिंदगी खो दी।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *