Jalandhar News: घर में घुसकर नौजवानों के हमले के मामले में अब दूसरे पक्ष ने किए खुलासे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड इलाके में नशा कारोबार का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और तेजधार हथियारों के साथ हमला किया। वहीं इस मामले को लेकर दूसरा पक्ष मीडिया के सामने आया है। जहां सीमा ने कहा कि उसका बेटे बिल्ले पर दूसरे पक्ष ने हमला किया। उन्होंने कहाकि बेटा श्री गुरु रविदास मेले में गया था, जहां उसके बेटे को जातिसूचक शब्द कह गए और पांव ना छूनने को लेकर उसकी पिटाई की गई।

वहीं महिला ने कहाकि वह सड़क किनारे अकेला खड़ा था और उस पर 2 से 3 नौजवानों ने हमला कर दिया। वहीं व्यक्ति ने कहा कि उस पर नशे के लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। व्यक्ति ने कहाकि बिल्ला को 2 से 3 नौजवानों ने हमला कर दिया, जिसे उन्होंने खुद छुड़वाया। इस घटना के बाद दूसरे पक्ष ने उनके घर के गेट पर तेजधार हथियारों से हमला किया।

मेले के बाद नौजवानों ने बिल्ले को गांव आकर हमला करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर बिल्ला नशे का कारोबार करता तो वह उन्हें बताता, लेकिन दूसरे पक्ष के साथ जो लोग उनके घर पर हमला करने आए है वह खुद नशे के कारोबार करने वाले है। उन्होंने कहा कि इलाका निवासियों को पता है कि कौन नशे बेचता है। वहीं फायरिंग के मामले को लेकर कहा कि दूसरे पक्ष ने दोपहर 12 बजे राजीनामा करने का दवाब बनाने लगे और वह मामले में समझौता करने के लिए मान भी गए।

लेकिन उसके उन्होंने बेटे की वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी और आरोप लगाए कि वह नशे के आरोप लगाए गए। वहीं इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने रखी गई। जहां दो नौजवान तेजधार हथियार लेकर आए और घर पर हमला कर रहे है। सीसीटीवी फुटेज में सुना जा सकता है कि दोनों युवक महिला को धमकी दे रहे है कि वीडियो बनाकर वह अपने लड़के को अगर बचा लेंगी तो बना ले वीडियो। जिसके बाद वह घर पर हमला करना शुरू कर देते है।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *