Jalandhar News: लक्की ओबरॉय कत्ल केस में शूटर की तस्वीर आई सामने, गाड़ी बरामद !

जालंधर, ENS: लक्की ओबरॉय कत्ल केस में क्रेटा गाड़ी बलाचौर से बरामद हो गई है। हालांकि गाड़ी की बरामदगी को लेकर पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। दरअसल, पुलिस जांच और बहराम टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई है कि हत्या को अंजाम देने वाला शूटर सोनू खत्री गैंग का गुर्गा गुरताज सिंह है। बहराम टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों ने तस्वीर साफ कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में शूटर गुरताज सिंह खुद क्रेटा कार चलाता हुआ नजर आया है। गुरताज होशियारपुर की एमएक्स कॉलोनी का रहने वाला है और उसने 2 महीने के भीतर 2 हत्याओं को अंजाम दिया है।

गुरताज दोनों हाथों से एक साथ पिस्टल चलाकर सटीक निशाना लगाने में माहिर माना जाता है। जांच में सामने आया कि शूटर शहर के रास्तों से वाकिफ नहीं था। लक्की ओबरॉय के ही नौकर शमिंदर सिंह उर्फ शिंगारी ने उसे डीसी कॉलोनी से शहर के बाहर तक का रास्ता दिखाया। शूटर गुरताज का क्राइम रिकॉर्ड खौफनाक है। इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को उसने होशियारपुर में अब्दुल मोहम्मद की 7 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

वहां भी उसने दोनों हाथों से फायरिंग की थी। उस समय पुलिस को मौके से 9 खोखे मिले थे। पुलिस पिछले दो महीनों से उसे तलाश रही थी, लेकिन इस बीच उसने जालंधर में दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया। बता दें कि पुलिस ने साजिशकर्ता नौकर शिंगारी को अमृतसर के पास एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में शिंगारी ने बताया कि लक्की ओबरॉय ने उसकी पिटाई की थी, जिसका बदला लेने के लिए वह अमेरिका में बैठे जोगा फोल्डीवाल की साजिश में शामिल हो गया। जोगा ने ही इस पूरे कत्ल की जिम्मेदारी ली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *