Home National Tatkal Ticket के लिए बदला सरकार ने Rule, अब सिर्फ यही लोग कर पाएंगे इस्तेमाल

Tatkal Ticket के लिए बदला सरकार ने Rule, अब सिर्फ यही लोग कर पाएंगे इस्तेमाल

0
Tatkal Ticket के लिए बदला सरकार ने Rule, अब सिर्फ यही लोग कर पाएंगे इस्तेमाल
नई दिल्ली: IRCTC ने ऑनलाइन तत्काल टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन को जरुरी कर दिया है। ऐसे में आधार वेरिफिकेशन के बिना आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। आईआरसीटीसी का कहना है कि आधार बेस्ट बुकिंग के कारण से वास्तविक पैसेंजर्स को फायदा होगा। इससे तत्काल और एडवांस टिकट बुकिंग आसान हो जाती है।

सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स कर पाएंगे इस्तेमाल

एडवांस रिजर्वेशन पीरियड्स की डेट्स ओपन होने पर सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स को ही टिकट बुकिंग की परमिशन मिलेगी। साथ ही तत्काल टिकट की बुकिंग सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स ही कर पाएंगे। इससे आम यूजर्स को ज्यादा फायदा होगा। आईआरसीटीसी के अनुसार, आधार बेस्ट वेरिफिकेशन के प्रभावी होने से प्लेटफॉर्म अनाधिकारिक यूजर अकाउंट्स को बनने और काम करने से रोकता है।

आईआरसीटीसी ने यूजर इंटरफेस में किया बदलाव

हाल ही में आईआरसीटीसी ने अपने यूजर इंटरफेस में बदलाव किया है। इससे आईआरसीटीसी की वेबसाइट और रेल कनेक्ट ऐप पर टिकट बुकिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा। ऐप और वेबसाइट पर क्लीन इंटरफेस भी मिलेगी। रेल कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल करके टिकट बुक करना बहुत ही आसान है। इस ऐप पर यूजर्स को अपना अकाउंट वेरिफाई करना होता है। इस पर अब बायोमैट्रिक लॉगइन का ऑप्शन मिलता है। आईआरसीटीसी ने साल 2025 में 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर IDS को डिएक्टिवेट किया था। साथ ही 12,819 ईमेल डोमेन को ब्लॉक किया है।

बुकिंग सिस्टम बनेगा ट्रांसपेरेंट

आईआरसीटीसी के अनुसार, आधार-आधारित ऑर्थटिकेशन से फर्जी और अनऑथराइज्ड यूजर अकाउंट बनाना काफी हद तक बंद हो चुका है। इससे एआरपी और तत्काल टिकटों को सही और निष्पक्ष बंटवारा हो पाता है। यह कदम यात्रियों के लिए टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ाएगा और गलत तरीके से टिकट लेना भी कम हो जाएगा।        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here