Home International Pakistan ने अफगानिस्तान पर की Airstrike, 19 लोगों की हुई मौत, देखें वीडियो

Pakistan ने अफगानिस्तान पर की Airstrike, 19 लोगों की हुई मौत, देखें वीडियो

0
Pakistan ने अफगानिस्तान पर की Airstrike, 19 लोगों की हुई मौत, देखें वीडियो
नई दिल्ली : अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने रविवार को कहा है कि हम पाकिस्तान के हवाई हमलों का आकलन कर रहे हैं। जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दे दी है। इस घटना के बाद अफगान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम सीमा पर पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में पाकिस्तान पर अफगान संप्रभुता के उल्लंघन करने और बेकसूर नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

19 लोगों की हुई मौत

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

उनका कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानी टेरिटरी में घुसपैठ की है। कल रात उन्होंने नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की है जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए हैं और घायल हुए। पाकिस्तानी जनरल ऐसे अपराधों के जरिए से अपने देश की सुरक्षा कमजोरियों की भरपाई करते हैं। पाकिस्तानी हवाई हमलों में एक ही परिवार के 19 लोगों के मारे जाने सूचना है।

जवाबी कार्रवाई करेंगे

अफगान तालिबान के करीबी सूत्रों ने बताया कि अधिकारी इन हमलों से हुए नुकसान के पैमाने की जांच की जा रही है हालांकि अभी तक अफगान तालिबान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है परंतु नेतृत्व ने संकेत दिया है कि जवाबी कार्रवाई का ऑप्शन चुना है। सूत्रों ने तालिबान से कहा है कि पाकिस्तान ने अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और अफगानिस्तान को जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है। हम सही समय पर जवाबी हमला करेंगे। इससे संकेत मिलते हैं कि आंतरिक विचार-विमर्श के बाद अफगान तालिबान की ओर से पाकिस्तानी हमलों के खिलाफ औपचारिक प्रतिक्रिया हो सकती है। वही पाकिस्तान ने दावा किया है कि सीमा पार किए हुए हवाई हमलों पर अभी कुछ भी निश्चित रुप से कहना जल्दबाजी होगी लेकिन काबुल निश्चित रुप से जवाबी कार्रवाई करेगा। इससे संकेत मिलते हैं कि आंतरिक विचार विमर्श के बाद अफगान तालिबान की ओर से पाकिस्तानी हमलों के खिलाफ औपचारिक प्रतिक्रिया हो सकती हैं।

पाकिस्तान ने आतंकी ठिकानों पर हमले का किया दावा

पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने कथित तौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी विमानों ने पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक मदरसे पर भी हमला किया है। स्थानीय सूत्रों ने कई विस्फोटों को जानकारी दी है। मरघा इलाके में एक के बाद एक धमाकों की खबरें भी आई। पाकिस्तान ने बरमल के बनूसी मदरसे पर मिसाइलें भी दागी। सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी वायुसेना ने एफ-16 और जेएफ-17 थंडार लड़ाकू विमानों को इस्तेमाल किया है। पाकिस्तान ने आधिकारिक बयान में कहा है कि इसलामाबाद, बाजौर और बन्नू में हाल के आत्मघाती हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठनों और आतंकियों को इस हवाई हमले में निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के अनुसार, ये आत्मघाती हमले फित्ना अल ख्वारिज और उससे जुड़े संगठनों, इस्लामिक स्टेट खोरोसात प्रांत के द्वारा किए गए थे। इस्लामाबाद ने कहा है कि उसके पास ठोस सबूत हैं जो उन हमलों को अफगान क्षेत्र में एक्टिव आंतकियों से जोड़ते हैं। साथ ही पाकिस्तान ने दोहराया है कि वह अफगान अधिकारियों से बार-बार आग्रह करता रहा है कि वो अपने क्षेत्र का इस्तेमाल ऐसे समूहों द्वारा न होने दें। यह भी कहा है कि पाकिस्तान शांति और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्ध है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here