जानकारी मुताबिक, टीवी अस्पताल के बाहर बुधवार देर रात युवक कार से आए थे। कुछ ही मिनट में कार से बाहर आकर युवक हाईवॉल्टेज ड्रामा करने लगे। बाद में देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई जिसके बाद एक दूसरे पर लात घूसें चलाए गए। किसी की शर्ट फट गई और एक युवक अर्द्धनग्न होकर दूसरे पर लात घूंसे चलाता दिखा। देखते ही देखते करीब 15 से 20 लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही, लेकिन पुलिस चौकी या थाने से कोई नहीं आया। घटना के बाद दोनों पक्षों के युवकों का किसी तरह विवाद शांत हुआ और वह चले गए। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी देखकर उनकी पहचान करने के प्रयास हैं, ताकि जल्दी कार्रवाई की जा सके।अस्पताल के बाहर 2 पक्षों में विवाद, जमकर चले लात-घुसे#HospitalFight #Clash #PublicFight #BreakingNews #PunjabNews #ViralVideo #LawAndOrder #TwoGroupsClash #StreetFight #LatestNews #IndiaNews #ENCOUNTERNEWS pic.twitter.com/c8RuVDqTSB
— Encounter India (@Encounter_India) February 26, 2026