Home Punjab>Ludhiana Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे फड़ीवालों को मारी टक्कर, 2 घायल

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे फड़ीवालों को मारी टक्कर, 2 घायल

0
Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे फड़ीवालों को मारी टक्कर, 2 घायल

लुधियानाः लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर टोल प्लाजा के पास कार बेकाबू होकर रेहड़ियों से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कार दिल्ली से जगराओं की ओर जा रही थी। इस दौरान कार ड्राइवर ने वाहन का नियंत्रण खो दिया और कई रेहड़ियों को टक्कर मार दी।

हादसे में कार सवार के साथ-साथ रेहड़ियों पर खड़े लोगों को भी गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान निर्मल (निवासी रायकोट) और अरुण (निवासी मुजफ्फरनगर, हाल गांव गुडे) के रूप में हुई है।

दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन का संतुलन बिगड़ना ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here