आग भीषण होने के कारण जीरकपुर, डेराबस्सी और पंचकूला से दमकल विभाग की गाड़ियां मंगवाई गई। बताया जा रहा है कि किचन में आग लगने के बाद अचानक फैल गई। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि उन्हें सुबह 7.52 पर आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर देखा आग काफी भीषण थी। इस दौरान 2 गाड़ियां जीरकपुर से आग पर काबू पाने में लगी, लेकिन आग अधिक फैलने के कारण 2 डेराबस्सी और एक पंचकूला से गाड़ी मंगवाई गई। 5 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। वहीं आग के कारण आसमान में काले धुएं का गुब्बार छा गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।Midtown में भीषण आग लगने से मचा ह ड़ कंप, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार#MidtownFire #FireIncident #BreakingNews #MassiveFire #FireAlert #EmergencyAlert #SmokeCloud #PublicSafety #FireBrigade #RescueOperation #CityNews #IndiaNews #LatestNews #SafetyConcern #ViralNews pic.twitter.com/2YrrY1aynC
— Encounter India (@Encounter_India) February 27, 2026