Home Punjab>Ludhiana Punjab News: इस इलाके में शरेआम गुंडागर्दी, दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, गुस्साए व्यापारियों ने दिया धरना, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में शरेआम गुंडागर्दी, दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, गुस्साए व्यापारियों ने दिया धरना, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में शरेआम गुंडागर्दी, दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, गुस्साए व्यापारियों ने दिया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के चंडीगढ़ रोड के जीवन नगर इलाके में देर शाम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले जेल से छूटकर आए एक व्यक्ति ने रास्ते में गोयल टेलीकॉम नाम की दुकान पर हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने दुकान में बुरी तरह तोड़-फोड़ की। सरेआम दुकानों के बाहर गुंडागर्दी करते आरोपी CCTV में कैद हो गए। घटना से नाराज व्यापारियों ने देर रात चंडीगढ़ रोड को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।

जानकारी मुताबिक, वीरवार को 2 दुकानदारों पर हमला किया गया था। जब पीड़ित शिकायत देने पुलिस के पास पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख जमालपुर और फोकल पॉइंट थानो की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। हमले में रोहित कुमार और अंकुर कुमार घायल हुए हैं।

गणपति टेलीकॉम के मालिक रोहित ने बताया कि करीब एक महीने पहले भी कुछ युवकों ने व्यापारियों के साथ मारपीट की थी। उस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया था। इसी रंजिश के चलते दोबारा हमला किया गया। हमलावरों ने गोयल टेलीकॉम के मालिक अंकुर कुमार की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। जब वह बचाव में पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य दुकानदार इकट्ठा हुए तो आरोपी फरार हो गए। अंकुर कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावर मोबाइल फोन और अन्य सामान भी लूट ले गए। थाना फोकल पॉइंट के SHO कुलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here