Jalandhar News: Gun Point पर लूट मामले में परिजनों ने फिर किया Highway जाम, देखें Live

जालंधर, ENS: जिंदा पिंड के पास कुछ दिन पहले युवक पर गन प्वाइंट से लूट का मामला सामने आया था। जहां एक्टिवा पर सवार होकर आए लुटेरों द्वारा युवक पर बेरहमी से हमला किया गया और उससे गन प्वाइंट पर फोन छीन लिया गया था। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों की वीडियो बना ली थी। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और हाईवे जाम किया गया था। उस दौरान पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर लिया गया था। इसी मामले को लेकर परिजनों द्वारा आज फिर से धरना लगाकर हाईवे जाम किया गया।

हाईवे पर लगे जाम के दौरान एंबुलेंस फंसी रही। वहीं दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। मामले की जानकारी देते हुए सोेनू ने कहा कि 4 दिन बीत गए उसका 14 वर्षीय बेटा करण उर्फ लड्डू गायब है, लेकिन अब तक उसके बारे में कुछ नहीं पता चला। पीड़ित ने कहा कि उसके बेटे का घटना में कोई रोल नहीं है। वह साईकिल चला रहा था और सड़क किनारे घटना को देख रहा था। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही।

पीड़ित ने कहा कि बेटे की तलाश को लेकर 4 दिनों से परेशान हो गए। पीड़ित ने कहा कि पुलिस उनसे कोई बात नहीं कर रही, जिसके रोष में आज बेटे की तलाश को लेकर हाईवे जाम कर दिया। महिलाओं ने कहा कि जिन आरोपियों ने युवक की पिटाई की है, उन्हें शक है कि वह ही उसके बेटे को किडनैप करके ले गए। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मौके पर पहुंचे और दोबारा से डेढ घंटे लगे जाम को खुलवाया गया।

डीएसपी को पीड़ित परिवार ने कहा कि उनका बेटा 8 घंटे में रिकवर होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा बरामद नहीं किया गया तो वह दोबारा से हाईवे जाम कर देंगे। जिसके बाद डीसीपी ने पीड़ित परिवार को बच्चे को ढूंढने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने घटना स्थल पर पक्का नाका लगाने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *