इस वजह से विजय से जुड़ रहा तृषा का नाम
रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी पिटीशन में थलापति विजय की पत्नी संगीता ने दावा किया है कि उन्हें अप्रैल 2021 में पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस के साथ गलत रिश्ते में थे हालांकि उन्होंने अपनी पिटिशन में एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है परंतु सोशल मीडिया पर अफवाहें तृषा कृष्णन की ओर इशारा कर रही हैं। इसमें उन्होंने विजय के साथ घिल्ली और आथी जैसे कई हिट फिल्मों में काम किया है। इन आरोपों में तमिल फिल्म इंडस्ट्री और विजय के फैंस भी शॉक्ड में हैं।तृषा की पोस्ट के कारण उड़ी अफवाह
तृषा और विजय के बीच में अफेयर के रुमर्स इंस्टाग्राम पर तृषा की एक पोस्ट के बाद ज्यादा तेज हुए हैं। अपनी स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा कि – जब आप प्यार से भरे होते हैं तो यह उन लोगों को कंफ्यूज कर देता है जो बकवास से भरे होते हैं। इसके बाद विजय के लिए एक बर्थडे पोस्ट भी किया। इसमें उनकी एक साथ तस्वीर थी इसमें उनके करीबी रिश्ते की ओर अफवाहें उड़ी। फैंस ने घिल्ली में उनकी ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री पर तुरंत कमेंट किया था और उन्हें टाइमलेस कपल कहा था।इसके अलावा एक इवेंट में तृषा को एक प्रिंसेस भी कहा था जिसके बाद एक्ट्रेस के साथ उनके रिश्ते की अटकलें शुरु हो गई थी हालांकि तृषा और विजय दोनों ने ही किसी भी पर्सनल इनवॉल्वेमेंट की कंफर्मेशन नहीं की है परंतु अब एक्टर के तलाक में तृषा का नाम भी जोड़ा जा रहा है।View this post on Instagram