Home Mohali Punjab News: कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 4 करोड़ की फिरौती

Punjab News: कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 4 करोड़ की फिरौती

0
Punjab News: कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 4 करोड़ की फिरौती

मोहाली: पंजाब में एक बार फिर से वीआईपी लोगों और कारोबारियों को गैंगस्टरों के नाम पर फोन करके फिरौती की मांग की जा रही है। ताजा मामला खरड़ से सामने आया है। जहां कारोबारी को फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान कारोबारी से 4 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई। मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी को विदेशी नंबर से कॉल आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है।

पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी खुद को कौशल चौधरी गैंग का गुर्गा बता रहा है। आरोपी ने फोन करके कारोबारी से कहा कि यदि मांगी गई 4 करोड़ रुपए की फिरौती नहीं दी गई तो उसका हाल भी राणा बलाचौरी जैसा कर दिया जाएगा। इस धमकी के बाद कारोबारी में डर का माहौल पाया जा रहा है।

वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल की लोकेशन और नंबर की तफ्तीश कर रही है ताकि दोषियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और कारोबारी की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here