Home National Trailer और Scorpio में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत, देखें वीडियो

Trailer और Scorpio में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत, देखें वीडियो

0
Trailer और Scorpio में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत, देखें वीडियो

गाड़ी गैस कटर से काटकर निकाले शव बाहर

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सकरी क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा। इस दौरान दूसरी लेन में सामने से आ रही स्कॉर्पियो में ट्रेलर की टकरा हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान छत्रपाल रात्रे, विशाल लहरे, अनमोल लहरे, सोनू मिरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 5 लोग सवार थे, जो यादव ढाबा में आयोजित एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते ही कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। लोगों के अनुसार भीषण हादसे गैस कटर से गाड़ी काटकर शव निकाले गए। हादसे के बाद ट्रेलर हाइवे पर पलट गया, जिससे यातायात बाधित भी हो गया। पुलिस के अनुसार, उसलापुर निवासी एक व्यक्ति की शादी की 25वीं सालगिरह पर संबलपुरी स्थित एक ढाबे में पार्टी रखी गई थी। कार्यक्रम में शामिल होकर छत्रपाल रात्रे (37) निवासी कुआं तखतपुर, विशाल लहरे (25) निवासी बिरगहनी थाना जरहागांव, अनमोल लहरे (14) निवासी बिरगहनी जरहागांव, सोनू मिरी (28) निवासी कोटा और प्रकाश रात्रे निवासी भिलाई, भोजन के बाद रात करीब दो बजे स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एम क्यू 4220 से घर लौट रहे थे। यादव ढाबा के पास पहुंचते ही रतनपुर की ओर से आ रहा ट्रेलर क्रमांक सीजी 11 बी डी 9044 अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए उनकी लेन में आ गया, जिससे दोनों वाहनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे छत्रपाल रात्रे, विशाल लहरे, अनमोल लहरे, सोनू मिरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, प्रकाश रात्रे को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक का कहना है कि ओवरटेक के दौरान संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here