घर वापिस लौटी ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस को इसकी खुशखबरी दी है। उन्होंने साथ ही एयरलाइंस, यूएई सरकार और होटल स्टाफ को मदद के लिए धन्यवाद भी किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा कि – ‘घर वापिस आ गई हूं। सभी को उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। जिस स्थिति में हम सभी थे वह सब बहुत कठिन था। सच में भगवान की कृपा से सुरक्षित रहना। यह सब 28 फरवरी को शुरु हुआ था जब मैं एयरपोर्ट पर थी। दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद हो गया। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई क्योंकि किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ है फिर मिसाइल अटैक की खबरें आने लगी और किसी को नहीं पता था कि अगले पल में क्या होने वाला है। अजनबी लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे सभी अपने घरवालों को फोन कर रहे थे’।View this post on Instagram