Home Punjab>Muktsar Punjab News: नशे की खेप सहित 2 युवतियां गिरफ्तार

Punjab News: नशे की खेप सहित 2 युवतियां गिरफ्तार

0
Punjab News: नशे की खेप सहित 2 युवतियां गिरफ्तार

श्री मुक्तसर साहिबः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना लंबी पुलिस ने 2 युवतियों को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवतियों को पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा है। युवतियों की पहचान रमनदीप कौर पुत्री रेशम सिंह वासी गांव जीवन सिंह वाला और वीरपाल कौर पुत्री करनैल सिंह वासी गांव बंगीकलां (बठिंडा) के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे और लिंक रोड वड़िंग खेड़ा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्हें सामने से 2 युवतियां हाथ में बैग पकड़े आती दिखाई दी। दोनों पुलिस को देखकर घबरा गई और पीछे की ओर वापिस भागने लगी। पुलिस ने जब उन्हें संदेह के आधार पर रोककर उनके बैग की तलाशी ली। बैग से 10 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ है।

पुलिस ने उनसे चूरा-पोस्त को लेकर पूछताछ की तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाईं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार युवतियां नशे की खेप कहां से लेकर आई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। वहीं क्या ये युवतियां किसी गिरोह से जुड़ी हैं या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here