Home Himachal>Una महाविद्यालय बंगाणा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर कार्यक्रम आयोजित

महाविद्यालय बंगाणा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर कार्यक्रम आयोजित

0
महाविद्यालय बंगाणा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर कार्यक्रम आयोजित

ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के कैरियर काउंसिल सेल की ओर से आज एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में चितकारा विश्वविद्यालय के रणनीतिक पहल निदेशक कार्यालय से डॉ. सुनील कौशल और प्रो. मनदीप सिंह सेम्भी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती उपयोगिता, आधुनिक तकनीकी विकास और इस क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व और अधिक बढ़ेगा तथा यह क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर प्रदान करेगा।

मुख्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने, डिजिटल कौशल विकसित करने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।
इस अवसर पर कैरियर काउंसिल सेल के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी, सदस्य कमलेश कुमार, प्रोफेसर कृष्ण चंद, प्रोफेसर निकिता सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया तथा विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here