Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली और 2 बाइक सवारों में हुई टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली और 2 बाइक सवारों में हुई टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली और 2 बाइक सवारों में हुई टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

होशियारपुर: गढ़शंकर होशियारपुर रोड बाजार में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ 2 मोटरसाइकिलों की भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक होशियारपुर साइड से गढ़शंकर की तरफ आ रहा था, तभी उक्त स्थान पर पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रहे दोनों मोटरसाइकिलों को चपेट में ले लिया।‌जिसके कारण एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान चरणप्रीत सिंह पुत्र बावा सिंह गांव शेरगढ़ फतेहगढ़ के रूप में हुई है। वहीं हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। थाना गढ़शंकर पुलिस ने मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर रखवा दिया है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here