Jalandhar News: Bus Stand में चली गोली, बाइक छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

जालंधर: नकोदर में बस स्टैंड के अंदर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां लुटेरे फायरिंग करके व्यापारी से बाइक छीन कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी अपने साथी के साथ बस स्टैंड के अंदर सामान लेने के लिए आया था। इस दौरान गन पॉइंट पर लुटेरे व्यापारी से बाइक छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार लुटेरों द्वारा फायरिंग भी की गई। मिली जानकारी के अनुसार संजीव इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के बेटे का बाइक छीनकर लुटेरे फरार हुए। थाना प्रभारी हरविंदर सिंह द्वारा पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे है।

गनीमत रही कि चलाई गई गोली जमीन पर लगी और कोई बड़ा हादसा टल गया। वहीं नकोदर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसका भतीजा प्रिंस अपने दोस्त सुशांत के साथ बस स्टैंड पर बस से पार्सल लेने के लिए पहुंचा था। रात के समय अंधेरा होने के कारण वहां पहले से घात लगाए खड़े दो लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने प्रिंस के सिर पर पिस्तौल तानकर उसे बाइक से नीचे उतरने को कहा।

बताया जा रहा है कि प्रिंस ने विरोध किया तो एक लुटेरे ने जमीन पर फायर कर दिया। गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान प्रिंस के दोस्त ने उसे पीछे खींच लिया। जिसके बाद मौका पाकर दोनों लुटेरे बाइक लेकर घटना स्थल से फरार हो गए।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। थाना नकोदर के प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *