Jalandhar News: गन प्वाइंट पर Kp Property Advisor की दुकान पर लूट, देखें Live

जालंधर, (ENS): शहर में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बेखौफ लुटेरे दिन-दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं, ताजा मामला मकसूदा के पास नंदनपुर रोड Kp Property Advisor नाम की दुकान पर बाइक सवार लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर आए दो लुटेरे पहले ग्राहक बनकर दुकान के अंदर गए। उन्होंने दुकानदार से यूरो के बारे में पूछताछ शुरू की और बातचीत में उसे उलझाने लगे। कुछ देर बाद उनकी हरकतों से साफ हो गया कि उनका इरादा लूटपाट करना है।

 

दुकानदार को हुआ शक
दुकानदार तजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पहले ही शक हो गया था कि युवक लूट के इरादे से आए हैं। थोड़ी देर बाद एक लुटेरे ने अचानक गन निकाल ली और उनसे 600 यूरो देने की मांग की।

गन छीनने की कोशिश में हुई हाथापाई
तजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने लुटेरे से कहा कि वह पैसे दे देंगे। इसी दौरान जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने लुटेरे की गन पकड़ ली। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान लुटेरा अपनी गन छोड़कर दुकान से पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी
घटना के तुरंत बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जरूरी जानकारी जुटाई। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *