Home National FCI गोदाम में लगी भीषण आग, मूंगफली की 33 हजार बोरियां जलकर राख, देखे वीडियो

FCI गोदाम में लगी भीषण आग, मूंगफली की 33 हजार बोरियां जलकर राख, देखे वीडियो

0
FCI गोदाम में लगी भीषण आग, मूंगफली की 33 हजार बोरियां जलकर राख, देखे वीडियो
बीकानेरः जिले के देशनोक इलाके में बने एफसीआई गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। 33 हजार बोरियां में रखा 11.55 लाख किलो मूंगफली का स्टॉक जलकर राख हो गया। रातभर आग की लपटें धधकती रहीं और सोमवार सुबह तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग से करोड़ों रुपए का नुकसाान हुआ है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे आरसीसी रोड स्थित एफसीआई गोदाम में आग की लपटे तेजी से फैलती दिखी। करीब एक घंटे के भीतर आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि गोदाम की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया और रातभर मूंगफली की बोरियां जलती रहीं। घटना की सूचना मिलते ही देशनोक, बीकानेर और नोखा सहित आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी देर रात से लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने के प्रयासों को देखते रहे। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी वह देशनोक निवासी दीपचंद भूरा का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here