Jalandhar News: मेन चौक पर युवक की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

जालंधरः बस्ती शेख कोट मोहल्ला में गौतम ने बीते दिन फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार का कहना है कि मकान मालिक ने उस पर चोरी के झूठे आरोप लगाकर 50 हजार रुपये की माँग करनी शुरू कर दी थी, जिसके चलते परेशान चल रहा था और उसने उसी परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इसके बाद पुलिस द्वारा मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज न किए जाने को लेकर आज परिजनों द्वारा श्री गुरु रविदास चौक पर शव को रखकर प्रदर्शन किया गया। परिजनों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर लंबा जाम लग गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस जब तक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर लेती, उनका धरना जारी रहेगा। काफी समय तक लगे धरने के बाद पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ थाना 5 में मामला दर्ज कर लिया।

जिसके बाद परिजनों द्वारा धरना समाप्त किया गया। वहीं इलाके के पूर्व पार्षद ने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। ऐसे में अब हमें प्रशासन को बनती कार्रवाई को लेकर कुछ समय देना चाहिए। उन्होंने कहा प्रशासन ने अगर उनकी बात नहीं सुनी तभी मजबूर होकर परिवार को श्री गुरु रविदास चौक पर धरना लगाना पड़ा।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *