Home International भूस्खलन और बाढ़ में 64 की मौत, 125 लोग हुए लापता

भूस्खलन और बाढ़ में 64 की मौत, 125 लोग हुए लापता

0
भूस्खलन और बाढ़ में 64 की मौत, 125 लोग हुए लापता

गामोः दक्षिणी इथियोपिया के गामो में भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, 3 जिलों के कई क्षेत्रों में लंबे समय तक हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन में 64 लोगों की मौत हो गई, जबकि 125 लोग लापता हो गए हैं। गामो जोन के आपदा प्रतिक्रिया निदेशक मेसफिन मनुका के अनुसार, भूस्खलन गामो जोन में हुआ और तीन जिले गाचो बाबा, कम्बा और बोंके प्रभावित हुए।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति को कीचड़ से जिंदा बाहर निकाला गया। गाचो बाबा जिले के संचार प्रमुख अबेबे अगेना ने बताया कि मरने वालों में से ज्यादातर के शव कीचड़ में दबे हुए पाये गये। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भूस्खलन से कितने मकान प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कीचड़ और बाढ़ के पानी ने कई सड़कों को अवरुद्ध कर दिया।

जिससे आवागमन बाधित हुआ और प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। अधिकारियों ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और आश्वासन दिया है कि स्थानीय सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने आपदा-संभावित क्षेत्रों के निवासियों से निवारक उपायों को मजबूत करने का भी आग्रह किया है, क्योंकि बरसात के मौसम में इसी तरह की आपदाओं का खतरा बना रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here