Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 2 कारों में आमने-सामने जोरदार टक्कर, Medical Store में घुसी Baleno, देखें वीडियो

Punjab News: 2 कारों में आमने-सामने जोरदार टक्कर, Medical Store में घुसी Baleno, देखें वीडियो

0
Punjab News: 2 कारों में आमने-सामने जोरदार टक्कर, Medical Store में घुसी Baleno, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया हैं। जहां, 2 बलेनो कारों के बीच हुई टक्कर के बाद एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सीधे शुक्ला मेडिकल स्टोर से जा टकराई। इस हादसे में शुक्ला मेडिकल स्टोर को काफी नुकसान पहुंचा है।

दुकान के मालिक अमन शुक्ला ने बताया कि शाम 8 बजे अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और शीशे टूटने की आवाज आई। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो एक सफेद बलेनो कार दुकान के बाहर पलटी हुई थी। इस टक्कर के कारण दुकान के सामने के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए और गाड़ी के शीशे भी टूट गए। हादसे के वक्त गाड़ी में एक व्यक्ति सवार था।

घटना की सूचना मिलते ही डीएमसी चौकी से एएसआई बलदेव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब 8:00 बजे की है। 2 बलेनो कारों के बीच आपस में टक्कर हुई थी जिसके बाद एक गाड़ी पलट गई। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन संपत्ति और वाहन का काफी नुकसान हुआ है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here