Home Himachal>Una बंगाणा के बल्ह में ट्रैक्टर हादसा, भुट्टो ने दिखाई इंसानियत

बंगाणा के बल्ह में ट्रैक्टर हादसा, भुट्टो ने दिखाई इंसानियत

0
बंगाणा के बल्ह में ट्रैक्टर हादसा, भुट्टो ने दिखाई इंसानियत

ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के तहत थानाकलां–भाखड़ा सड़क पर स्थित बल्ह मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर जो क्रैशर से निर्माण सामग्री लेकर आ रहा था, छपरोह क्षेत्र में बल्ह मोड़ की तीखी चढ़ाई चढ़ते समय अचानक बैक होकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के समय संयोगवश कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो भी अपनी गाड़ी से उसी मार्ग से गुजर रहे थे।

जैसे ही उन्होंने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर देखा, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोक दी और मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले चालक को सुरक्षित स्थान पर बैठाया और उसे पानी पिलाकर उसकी हालत का जायजा लिया। इसके बाद भुट्टो ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तुरंत क्रेन की व्यवस्था करवाई और पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा करवाने में सहयोग किया। बताया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति सामान्य होने तक वहां से नहीं गए। इस दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार भाजपा नेता भुट्टो का यह मानवीय व्यवहार कोई पहली बार नहीं है।

इससे पहले भी वह कई सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद कर चुके हैं। कई मामलों में उन्होंने घायलों को स्वयं अस्पताल पहुंचाया और आर्थिक सहायता भी प्रदान की। यही कारण है कि क्षेत्र में उनकी छवि एक संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता के रूप में बनी हुई है। वहीं बल्ह में हुई इस घटना के बाद दविंदर भुट्टो ने पीड़ित चालक को हर संभव मदद देने का भी आश्वासन भी दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here