Home Himachal>Una हिमाचल के कोच शाम लाल का चयन, कयाकिंग एवं कैनोइंग में प्रदेश की प्रतिभा को तराशने की उठी मांग

हिमाचल के कोच शाम लाल का चयन, कयाकिंग एवं कैनोइंग में प्रदेश की प्रतिभा को तराशने की उठी मांग

0
हिमाचल के कोच शाम लाल का चयन, कयाकिंग एवं कैनोइंग में प्रदेश की प्रतिभा को तराशने की उठी मांग

 ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव खटियाल के शाम लाल चौधरी पुत्र प्यार चंद को अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है,जो फतेहपुर विधानसभा सहित हिमाचल प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है। भारत के चुनिंदा राज्यों से बेहतरीन खेल कोचों के चयन की प्रक्रिया में हिमाचल प्रदेश के शाम लाल ने अपनी जगह बनाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। शाम लाल, जो कयाकिंग एंड कैनोइंग खेल के विशेषज्ञ हैं, उन गिने-चुने कोचों में शामिल हैं जिनमें इंडियन आर्मी और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के प्रशिक्षकों को प्राथमिकता दी गई है।

​नई तकनीक और आधुनिक उपकरणों की जरूरत

​विशेषज्ञों का मानना है कि इस चयन से हिमाचल प्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स, विशेषकर कयाकिंग एवं कैनोइंग को नई दिशा मिलेगी। नई तकनीक और अत्याधुनिक उपकरणों (New Equipment) के समावेश से प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ विकसित होने का बल मिलेगा। खेल प्रेमियों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि वे इस रोमांचक खेल को प्राथमिकता सूची में रखें।

​वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही प्रशिक्षण और प्रदर्शन के अवसरों के अभाव में खिलाड़ी पिछड़ रहे हैं। यह विडंबना ही है कि: ​हिमाचल के पास लगभग 35 से 40 अनुभवी कोच मौजूद हैं। ​प्रदेश के कोच बाहरी राज्यों की टीमों को प्रशिक्षण देकर उन्हें मेडल दिला रहे हैं।

हिमाचल में न खिलाड़ियों की कमी है, न ही योग्य कोचों की। अगर कमी है, तो वह केवल एक सुदृढ़ व्यवस्था और इच्छाशक्ति की है। यदि सरकार खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए, तो ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर हिमाचल के खिलाड़ी देश की झोली में पदक डाल सकते हैं।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here