Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: हरजोत बैंस द्वारा नंगल की खोई हुई शान को बहाल करने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्री से हस्तक्षेप की मांग
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: हरजोत बैंस द्वारा नंगल की खोई हुई शान को बहाल करने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

Mahabir
Last updated: April 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नंगल। Punjab News: नंगल की खोई हुई शान को बहाल करने और शहर के निवासियों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने आज चंडीगढ़ में केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और भाखड़ा नंगल डेम के चारों ओर बसे इस शहर की शान के पुर्नोद्धार की मांग रखी।

Contents
  • शहर के सुनहरे युग को याद किया
  • अतीत का महज एक परछाई मात्र
  • लीज़ पर देकर शहर का रूप बदला जा सकता
  • नंगल लेक रिवरफ्रंट के साथ लगे क्षेत्र के विकास की मांग
  • रेलवे या लाइट रेल सेवा शुरू की जा सकती

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

नंगल को एक मॉडल शहर और विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए केंद्रीय मंत्री से निजी हस्तक्षेप की मांग करते हुए हरजोत बैंस ने केंद्रीय मंत्री के सामने विभिन्न परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा, जिसमें एक व्यापक टाउनशिप विकसित करने के साथ-साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सतलुज नदी के आसपास के क्षेत्र का विकास, मनमोहक दृश्य के साथ लैस सुंदर रेलवे लाइन बिछाना और भाखड़ा नंगल डेम के अजायबघर के निर्माण कार्य को पूरा करना शामिल था।

शहर के सुनहरे युग को याद किया

नंगल के ऐतिहासिक महत्व पर जोर देते हुए हरजोत सिंह बैंस ने इस शहर को आज़ादी के बाद भारत की प्रगति का एक शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने 1960 और 70 के दशक में इस शहर के सुनहरे युग को याद किया, जब इसे भारत के सबसे सुंदर, योजनाबद्ध और जीवंत शहरों में से एक माना जाता था। इस शहर की सुंदर पेड़ों से सजी सड़कें, ढांचागत खाका और समृद्ध सांस्कृतिक जीवनशैली पंजाब और पूरे देश के लिए गर्व का स्रोत थी।

अतीत का महज एक परछाई मात्र

हालांकि, शिक्षा मंत्री ने समय के बीतने के साथ इस शहर के यौवन के धीरे-धीरे खो जाने के प्रति अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि अब यह शहर “खंडहर“ बनकर रह गया है, जो इसके शानदार अतीत का महज एक परछाई मात्र है। शहर में एक व्यापक टाउनशिप विकसित करने के प्रस्ताव रखते हुए हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि नंगल में बुनियादी शहरी सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होंने कहा कि शहर में पर्याप्त खाली भूमि होने के बावजूद यहाँ सिनेमा हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनोरंजन केंद्र नहीं हैं।

लीज़ पर देकर शहर का रूप बदला जा सकता

हरजोत सिंह बैंस ने सुझाव दिया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भूमि के एक हिस्से को लीज़ पर देकर शहर का रूप बदला जा सकता है, जहाँ मनोरंजन गतिविधियों के लिए ज़ोन, शॉपिंग आर्केड, अर्बन पार्क और रोजगार केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं। यह न केवल शहर के निवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाएगा बल्कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) के लिए नियमित राजस्व का संसाधन भी बन सकेगा।

नंगल लेक रिवरफ्रंट के साथ लगे क्षेत्र के विकास की मांग

हरजोत सिंह बैंस ने नंगल लेक रिवरफ्रंट के साथ लगे क्षेत्र के विकास की मांग भी की। उन्होंने सदन के साथ लगे रिवर व्यू रोड को एक शानदार प्राकृतिक दृश्य के रूप में उजागर करते हुए कहा कि वर्तमान में यह जगह खाली पड़ी है, जिससे ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस हिस्से को एक विश्व स्तरीय रिवरफ्रंट में बदलने के लिए यहाँ शांत सैरगाह और पैदल चलने तथा साइकिलिंग के लिए ट्रैक, खाने-पीने वाली और सांस्कृतिक जगहें विकसित की जा सकती हैं, जिससे पर्यटक आकर्षित होंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

रेलवे या लाइट रेल सेवा शुरू की जा सकती

हरजोत सिंह बैंस ने पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र के रूप में एक सुंदर रेलवे लाइन के निर्माण का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि नंगल से भाखड़ा डेम तक पुरानी रेलवे लाइन, जो कि मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर है, को विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस रूट पर एक नई शीशे की छत वाली विरासत रेलवे या लाइट रेल सेवा शुरू की जा सकती है, जो विशिष्ट अनुभव प्रदान करेगी और नंगल को विश्व के पर्यटन नक्शे पर पुनः उभारेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article St Soldier News: सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स-2 परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर ग्रुप का नाम किया रोशन
Next Article Punjab News: एजीटीएफ द्वारा फिरौती रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने गिरफ्तार किया 24 वर्षीय मास्टरमाइंड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.