Home Punjab>Pathankot Punjab News: इस इलाके में Punbus और PRTC कर्मचारियों ने की गेट रैली, देखें वीडियोे

Punjab News: इस इलाके में Punbus और PRTC कर्मचारियों ने की गेट रैली, देखें वीडियोे

0
Punjab News: इस इलाके में Punbus और PRTC कर्मचारियों ने की गेट रैली, देखें वीडियोे

पठानकोटः जिले में पनबस और PRTC कर्मचारियों ने एक बार फिर गेट रैली की। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगे पूरी करने का आह्वान किया। जानकारी देते प्रेसिडेंट लवली तथा दविंदर सिंह व अन्य कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांग है कि डिपार्टमेंट को आगे बढ़ाने के लिए डिपो में बसें लाने की जरूरत है। उन्होंने किलोमीटर स्कीम को भी लागू न करने की मांग की। इसी के साथ सरकारी बसों के स्पेयर पार्ट्स भेजने और खराब बसों की रिपेयर करने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंट उनकी मांगों पर ध्यान दे, ताकि कर्मचारियों का भी भला हो सके।

इसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को स्पेशल कैडर पॉलिसी 2023 को लेकर मांग की। इस मौके पर उन्होंने यूनियन की अन्य मांगों को भी दोहराया। यूनियन नेताओं का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, परिवहन विभाग को मजबूत करने और किसानों, मजदूरों व कर्मचारियों की मांगों का समाधान जल्द किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here