Home Punjab>Amritsar Punjab News: गगनदीप रंधावा Suicide मामले में MLA धालीवाल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

Punjab News: गगनदीप रंधावा Suicide मामले में MLA धालीवाल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: गगनदीप रंधावा Suicide मामले में MLA धालीवाल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः ज़िला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने विरोधियों पर जमकर निशाने साधे। मीडिया से बातचीत करते हुए धालीवाल ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है और पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में रंधावा के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला सामने आया और वीडियो वायरल हुआ, उसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित मंत्री से इस्तीफा लिया और मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

धालीवाल ने कहा कि सरकार की यह नीति है कि कानून सबके लिये एक समान है, चाहे कोई मंत्री हो या आम व्यक्ति। विधायक धालीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार रंधावा परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों से भी परिवार से मुलाकात की जाएगी और उनके दुख में साझेदारी की जाएगी। इस दौरान धालीवाल ने विपक्षी दलों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

धालीवाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जब देश में सिखों का कत्लेआम हुआ था तो उस समय कांग्रेस के नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन उनके खिलाफ उस तरह की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की स्पष्ट नीति है कि यदि कोई भी व्यक्ति गलत काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस मामले में अपनी जिम्मेदारी निभाई है और कानून के अनुसार कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और अदालतें भी अपनी कार्रवाई करेंगी। सरकार का मुख्य ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि रंधावा परिवार को न्याय मिले और दोषियों को सजा मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here