Home National Cold Storage की बिल्डिंग ढही, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, सांस लेने में दिक्कत, देखें वीडियो

Cold Storage की बिल्डिंग ढही, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, सांस लेने में दिक्कत, देखें वीडियो

0
Cold Storage की बिल्डिंग ढही, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, सांस लेने में दिक्कत, देखें वीडियो

4 लोगों की मौत, मलबे में करीब 20 मजदूर दबे होने की आशंका

Cold storage building collapses News: प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, गंगापार इलाके के गद्दोपुर के पास चंदापुर में एक कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई है। इसके बाद मिली जानकारी के अनुसार मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। वहीं, अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 4 की मौत हुई है। इनमें पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। हालांकि, प्रशासन ने अभी मौतों की पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर प्रशासन 7 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। राहत बचाव कार्य जारी है।

आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल
कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढहने के बाद स्टोरेज से अमोनिया गैस भी तेजी से रिस रही है, जिसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। अमोनिया की तेज गंध और नमी के कारण रेस्क्यू टीम को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक अंसार अहमद का है कोल्ड स्टोरेज 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक अंसार अहमद का है। हादसे के समय कोल्ड स्टोरेज में करीब 110  मजदूर काम कर रहे थे। अचानक एक कूलिंग चैंबर में विस्फोट हुआ और कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग भरभरा कर ढह गई। हादसे के बाद मजदूर और कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे अन्य लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे, लेकिन मलबे में करीब 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here