Home Punjab>Barnala Punjab News: 3 फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार, वर्दी, ID Cards सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: 3 फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार, वर्दी, ID Cards सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: 3 फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार, वर्दी, ID Cards सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

बरनाला: पुलिस ने 3 फर्जी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार पुत्र अजय कुमार, निवासी चक महंता वाला, जिला फिरोजपुर, अजय पुत्र अशोक कुमार निवासी मुन्के उताड़, जिला फिरोजपुर और गुरप्रीत सिंह पुत्र बलकार सिंह, निवासी मुन्के उताड़, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना धनौला के एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफ़राज आलम के निर्देशानुसार समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई गई।

इस दौरान पुलिस को एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ व्यक्ति जो पुलिस की वर्दी पहनते हैं और भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं, यदि कार्रवाई की जाए तो इन्हें काबू किया जा सकता है। जिसकी तलाशी के लिए थाना के सहायक सब-इंस्पेक्टर सेवा सिंह, हवलदार संदीप सिंह समेत पुलिस पार्टी ने रेड की तो 3 व्यक्ति इनोवा कार में वर्दी पहनकर बैठे मिले।

उन्होंने बताया कि ये भेष बदलकर पंजाब पुलिस की नकली वर्दी और नकली आईडी कार्ड का उपयोग कर विभिन्न जिलों में जाकर भोले-भाले लोगों को डराकर-धमकाकर जबरन वसूली करते थे। मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक इनोवा कार, पुलिस की वर्दी, पगड़ी, लाल फिफ्टी, खाकी बूट बरामद किए गए। इनके खिलाफ थाना धनौला में मुकदमा नंबर 36 के अंतर्गत धाराओं 319(2), 318(4), 308(2), 338, 336(3), 340(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। इन्हें माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here