सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंचे Agency मालिक, देखें वीडियो

पंचकूला: पिंजौर कालका मेन रोड पर उस समय लोगों ने हंगामा कर दिया जब उनके मोबाइल फोन पर गैस सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज आया परंतु जब वो सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे तो उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया। इस कारण मौके पर मौजूद लोगों में रोष फैल गया और दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर विरोध करने लगे।

मौके पर मौजूद भारत गैस उपभोक्ता अंकित कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज मिला था। जब वो सिलेंडर लेने के लिए पहुंचा तो उन्हें सिलेंडर देने से मना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके घर के दोनों सिलेंडर खत्म हो चुके हैं लेकिन अब उन्हें कहा जा रहा है कि अब एक महीने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा ।

इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के बढ़ते हंगामे को देखते हुए आशीर्वाद गैस एजेंसी के मालिक दिवांशु मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी।

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। दिवांशु ने बताया कि फिलहाल एलपीजी की सप्लाई में कोई भी कमी नहीं है और सरकार के दिशा निर्देशों की अनुसार ही गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को जो भी शिकायत सामने आई है। उसकी जांच की जाएगी।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *