Home National Gas Cylinder की बुकिंग को लेकर बदले नियम, बढ़ेगी मुश्किल

Gas Cylinder की बुकिंग को लेकर बदले नियम, बढ़ेगी मुश्किल

0
Gas Cylinder की बुकिंग को लेकर बदले नियम, बढ़ेगी मुश्किल

नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 25 दिन की बुकिंग को बढ़ाकर अब 35 दिन कर दिया है। हालांकि सिंगल सिलेंडर वालों के लिए बुकिंग की अवधि फिलहाल 25 दिन ही रहेगी। एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन की प्रदेश इकाई के अनुसार, नए नियमों से जुड़े आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रदेशभर में लागू कर दिया गया है। नए आदेश के तहत अब जिनके यहां 2 एलपीजी सिलेंडर हैं, उन्हें 35 दिन बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग दी जाएगी। इसके अलावा, उज्जवला योजना वाले उपभोक्ताओं की 45 दिन बाद बुकिंग स्वीकार की जाएगी। इसी तरह 10 किलो वाला कम्पोजिट घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 18 दिन बाद की जाएगी। कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति शासन के आदेशानुसार सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है। इस संबंध में एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश इकाई की ओर से आर.के गुप्ता ने बताया कि, नए नियमों को तत्काल लागू कर दिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि, सभी एजेंसियों को ये सूचना पहुंचाई जा चुकी है।

दूसरी ओर, नियमों में इन बदलाव की खबर ऐसे समय में आई है जब केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है। होर्मुज स्‍ट्रेट की स्थिति से जुड़ी रुकावटों के बावजूद सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। ईंधन की उपलब्धता पर एक अपडेट देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया था कि पूरे देश में पेट्रोल पंप पूरी तरह से काम कर रहे हैं। हालांकि अफवाहों के कारण घबराहट में की गई खरीदारी से कुछ इलाकों में बिक्री सामान्य से ज्‍यादा हो गई थी। उन्होंने नागरिकों से अपील कि वे जमाखोरी न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। वहीं, अरुण कुमार के मुताबिक, कॉमर्शिलय सिलिंडर की सप्‍लाई भी सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है।

हाल में जारी सिलेंडर बुकिंग के नए नियमों के तहत बुकिंग के बीच के समय को बढ़ाया गया है। शहरों में इसे 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया गया है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में इसे 45 दिन रखा गया है। डिलीवरी के समय ओटीपी बताना भी जरूरी किया गया है। ई-केवाईसी पूरी न होने पर बुकिंग रद्द हो सकती है। एलपीजी किल्‍लत को देखते हुए मार्केटिंग कंपनियों ने नई प्रक्रिया अपनाई है। इसमें ऐसे उपभोक्ताओं को नई बुकिंग के लिए एप पर जाकर सवालों के जवाब देने हैं, जिन्‍होंने सालाना कोटे के 12 सिलेंडर रीफिल करा लिए हैं। इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का ब्‍योरा, घर में शादी या आयोजन की जानकारी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here