मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस फलक नाज पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है। एक्ट्रेस अक्सर कई वीडियोज शेयर करती है जिसमें वो इंडस्ट्री और उसके लोगों के बारे में बात करती हैं। फलक अपने वीडियोज में खई सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री की पोल भी खोलती हैं। अब हाल ही में फलक ने एक बार फिर से ऐसा ही किया है। उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में कास्टिंग के नए ट्रैंड की पोल खोली है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
फलक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे आजकल टेलीविजन प्रोडक्शन हाउस वाले कास्टिंग के लिए ऑडिशन की जगह कुंडली मांगते हैं। फलक ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि – ‘पहले इंडस्ट्री के अंदर आपको आपके टैलेंट और एक्टिंग स्किल्स के आधार पर काम मिलता था। फिर एक ऐसा दौर आया जब आपको आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देखकर आपको काम दिया जाता था। अब एक नया दौर शुरु हो चुका है। अब लोग आपको काम देने के लिए आपकी जन्म कुंडली देख रहे हैं’।
कुंडली के आधार पर हो रहा सिलेक्शन
उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं होता था उनके पास भी पहली बार ही इसे लेकर कॉल आया। फलक ने बताया – ‘कल मुझे एक कॉल आया था। मैं उसे प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं लूंगी। वो ना तो बहुत पुराना है और न ही बिल्कुल नया। उन्होंने मुझे बताया कि एक शो आ रहा है, इस चैनल पर आएगा। ये प्रोडक्शन हाउस है और ये कैरेक्टर है। मैंने कहा ठीक है अब आगे क्या करना है? आमतौर पर एक्टर्स या को लुक टेस्ट के लिए बुलाते हैं या मॉक टेस्ट के लिए या फिर रिफरेंस ऑडिशन देते हैं। मुझसे मेरी बर्थ डेट, जगह और टाइम भेजने के लिए कहा गया’। एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय तो उन्होंने भेज दिया लेकिन बाद में सोचकर उन्हें बहुत गुस्सा आया।
एकता के नाम का किया जिक्र
इसके बाद उन्होंने ये भी कहा है कि एक बहुत हिट प्रोड्यूसर है। उनके यहां शुरु से ही ऐसा होता है वो किसी को कास्ट करने से पहले एक्टर की कुंडली पंडित को बताती है फिर ही कास्ट करती है। उनकी बातों से लगा कि वो यहां एकता कपूर के बारे में बात कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से एक्ट्रेस ने उस प्रोड्यूसर के साथ कभी काम नहीं किया। एक्ट्रेस ने इसके आगे इस बात पर काफी गुस्सा जताया है और उन्होंने काम मिलने के इस तरीके को बहुत गलत बताया है।
इस वीडियो पर कई सारे एक्टर्स ने भी प्रतिक्रिया जताई है। साथी एक्टर्स इस वीडियो पर हंस कर फलक की बात पर मोहर लगा रहे हैं। साथ ही साथ फैंस इस वीडियो को देखकर हंस भी रहे हैं। एक्ट्रेस से सहमत भी दिख रहे हैं। फलक ने आने वाले समय में एक्टिंग में इंटरेस्ट रखने वाले युवाओं को कहा है कि अब आपको टैलेंट की जरुरत नहीं है। बस कुंडली के जरिए ही इंडस्ट्री में आपको काम मिल जाया करेगा।
फलक नाज एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। वो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी नजर आ चुकी हैं।
Leave a Reply