Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Sweet Potato: शकरकंद खाने से म‍िलते हैं कई फायदे, डायबिटीज पेशेंट्स के ल‍िए किसी वरदान से कम नहीं
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Sweet Potato: शकरकंद खाने से म‍िलते हैं कई फायदे, डायबिटीज पेशेंट्स के ल‍िए किसी वरदान से कम नहीं

Mahabir
Last updated: April 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई द‍िल्‍ली। Sweet Potato: शकरकंद (Sweet Potato) ये स्‍वाद में बहुत मीठा होता है। इसके साथ ही ये हमारे शरीर को भी जबरदस्‍त फायदे पहुंचाता है। ये बेहद पौष्‍ट‍िक सब्‍जी है। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Contents
  • विटामिन A का भरपूर स्रोत
  • डाइजेशन सुधारे
  • डायबिटीज में भी असरदार
  • वेट लॉस में फायदेमंद
  • त्वचा के लिए लाभकारी
  • इम्युनिटी बूस्टर है शकरकंद
  • दिल को रखे हेल्दी
  • हड्डियों को बनाए मजबूत
  • इन तरीकों से डाइट में शाम‍िल करें शकरकंद

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसे रोजाना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। शकरकंद खाने से इम्युनिटी भी स्ट्रांग होती है। आज हम आपको अपने इस लेख में शकरकंद खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी जानेंगे क‍ि आप इन्‍हें अपनी डाइट में कैसे शाम‍िल कर सकते हैं।

विटामिन A का भरपूर स्रोत

शकरकंद बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। ये शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। आपको बता दें क‍ि विटामिन A आंखों की रोशनी बढ़ाने, स्किन को हेल्दी रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमि‍का न‍िभाता है। इसका सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं।

डाइजेशन सुधारे

शकरकंद में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा पाई जाती है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाने में अहम रोल प्‍ले करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ ही आंतों को भी स्वस्थ बनाए रखता है। अगर आपको गैस या अपच की परेशानी रहती है तो शकरकंद आपके लिए मददगार हो सकता है।

डायबिटीज में भी असरदार

इसका स्‍वाद मीठा होता है। ठसके बावजूद शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज के मरीज भी इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बेहतर करते हैं।

Weight Loss

वेट लॉस में फायदेमंद

शकरंद कम कैलोरी वाला फूड आइटम है जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप कम खाते हैं। यही कारण है क‍ि इससे वजन कम होता है।

Skin Care
Skin

त्वचा के लिए लाभकारी

आपको बता दें क‍ि शकरंद में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। यह झुर्रियों को कम करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

इम्युनिटी बूस्टर है शकरकंद

शकरंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्‍स से बचाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसे डाइट में शाम‍िल करने से सर्दी, जुकाम और अन्य इन्फेक्शन से लड़ने में मदद म‍िलती है।

दिल को रखे हेल्दी

शकरकंद में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं। हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

शकरकंद में विटामिन A, C, B-6, पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसके अलावा, शकरकंद आयरन का भी सोर्स है। ये सभी पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूती देते हैं।

इन तरीकों से डाइट में शाम‍िल करें शकरकंद

  • आप इसे उबालकर नमक-नींबू डालकर खा सकते हैं।
  • इसे तंदूरी स्टाइल में भूनकर भी खाया जा सकता है।
  • आप इसका टिक्की या कटलेट भी बना सकते हैं।
  • स्‍वीट पोटैटो का चाट बनाना भी एक बेहतरीन व‍िकल्‍प है।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Fire News: तीन मंजिला मकान में लगी भयानक आग, जिंदा जली मां-बेटी की मौत
Next Article Punjab News: पंजाब में रहस्यमयी परिस्थितियों में युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.