Jalandhar News: घर से 2 सिलेंडर लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला बस्ती बावा खेल में स्थित राजा गार्डन में गली नंबर 3 से सामने आया है। जहां बेखौफ एक्टिवा सवार चोर घर से सिलेंडर लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए केमिस्ट्री गुरु प्रोफेसर एमपी सिंह ने बताया कि घटना के दौरान वह मौके पर मौजूद थे।

इस दौरान एक्टिवा सवार ने नेपाली के घर में वारदात को अंजाम दिया। व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान उसे किसी का फोन आ गया था और उसे बाद में चोरी की घटना का पता चला। व्यक्ति ने बताया कि नेपाली राम बहादुर और प्रवासी राम नरेश ने बताया कि 3 सिलेंडर लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार हो गया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में चोर 2 सिलेंडर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। व्यक्ति के अनुसार मास्टर चाबी लगाकर चोर ने घर का दरवाजा खोला और सिलेंडर लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने हेलमेट पहना हुआ है। इस दौरान चोर घर के बाहर बड़े आराम से चाबी लगाकर ताला खोलता है। जिसके बाद वह पहले एक सिलेंडर लेकर एक्टिवा के पास रख देता है और उसके बाद दूसरा सिलेंडर लेकर आता है और एक्टिवा की सीट पर रखकर घटना स्थल से फरार हो जाता है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *