Home National पिकअप गाड़ी ट्रेलर की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, 29 घायल, देखें वीडियो

पिकअप गाड़ी ट्रेलर की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, 29 घायल, देखें वीडियो

0
पिकअप गाड़ी ट्रेलर की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, 29 घायल, देखें वीडियो
कौशांबीः उत्तर प्रदेश के जिला कौशांबी में पिकअप गाड़ी ट्रेलर में घुसी, करीब 8 लोगों की मौत हुई, 29 से ज्यादा घायल हैं। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। मृतकों में सुखरानिया (65) पत्नी मुन्ना निवासी बारा, दरसनिया (68) पत्नी बाबूलाल निवासी कुरोली, राजकुमारी (35) पत्नी रामखेलावन निवासी कुरोली, कल्लो (22) निवासी कुरोली, गुड़िया (27) पत्नी मुकेश निवासी कुरोली, ध्रुव (7) पुत्र मोहन निवासी गज्जा का डेरा, मयंक (10) पुत्र मुकेश निवासी कुरोली और अनुज (8) पुत्र लखन निवासी बारा शामिल हैं। घटना को लेकर लोगों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद राहगीर मदद के लिए तुरंत आगे आए। मिली जानकारी के अनुसार सभी प्रयागराज से एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर जिला फतेहपुर लौट रहे थे।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

हादसा इतना भीषण था कि घायल पिकअप से उछलकर सड़क पर जा गिरे। काफी देर तक जमीन पर पड़े तड़पते रहे। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को फोन किया, साथ ही खुद भी घायलों को संभाला। फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरोली गांव निवासी राजन के 2 साल के बेटे शुभम का मुंडन संस्कार था। इसके लिए परिवार ने किराए पर पिकअप बुक की। करीब 37 लोग पिकअप से प्रयागराज के संगम पहुंचे। मुंडन के बाद सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से ट्राला में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि पिकअप ड्राइवर को झपकी लगने से हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। 27 घायलों का इलाज जिला अस्पताल और CHC में चल रहा है। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ। वहीं घटना को लेकर सीएम योगी ने मृतकों के घरवालों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी हादसे पर दुख जताया है। सीएमओ संजय कुमार ने बताया कि सैनी थाना के पास अजुवा मोड़ पर हादसा हुआ। जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, मैंने तुरंत 108 एम्बुलेंस के मैनेजर को फोन किया। इसके बाद 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हमारे सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कुल 37 मरीज लाए गए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here