Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से किया नौजवान पर हमला, घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया के मुख्य चौक पर खुलेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए युवकों ने नौजवान पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, गोराया मेन चौक में कुछ युवकों ने तेजधार हथियार लेकर युवक पर हमला कर दिया। इस घटना में नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

गांव राजगुमाल के रहने वाले युवक जसविंदर कुमार पुत्र देस राज ने बताया कि वह गांव की एक लड़की से बात कर रहा था और इसको लेकर घर में विवाद हुआ। इसके बाद वह गोराया आया हुआ था और जब वह कार से बाहर निकला तो युवकों ने उस पर बुरी तरह से पिटाई की और तेजधार हथियारों से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसे निजी एम्बुलेंस से बड़ा गांव के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि मुख्य चौक के पासभीड़-भाड़ वाला इलाका है।

लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस का एक भी कर्मचारी तैनात नहीं रहता और न ही डायल 112 की गाड़ी वहां दिखाई देती है, जबकि पहले स्थायी रूप से यहां 112 की गाड़ी तैनात रहती थी और देर शाम एसएचओ गुरैया और पुलिस कर्मचारी नाका लगाकर खड़े रहते थे। लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पुलिस मेन चौक से गायब है। शहर के सोशल मीडिया समूहों में दुकानदारों, व्यापारियों और शहरवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन की कड़ी निंदा की जा रही है। इस संबंध में जब एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की तफ्तीश जारी है और दोषियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *