Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Security Guard से बहस के बाद युवक ने की Firing, बना दहशत का माहौल, देखें CCTV

Jalandhar News: Security Guard से बहस के बाद युवक ने की Firing, बना दहशत का माहौल, देखें CCTV

0
Jalandhar News: Security Guard से बहस के बाद युवक ने की Firing, बना दहशत का माहौल, देखें CCTV

जालंधरः पॉश सोसाइटी शौर्य ग्रीन अपार्टमेंट्स, सूर्या एन्क्लेव में देर रात 12.30 बजे गोली चलने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी करने के बाद हवा में फायरिंग की। घटना के बाद हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सोसाटी की शिकायत पर रामामंडी पुलिस ने आरोपी युवक रूबी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी मुताबिक, आरोपी रूबी ने शौर्य ग्रीन सोसाइटी में एक फ्लैट किराए पर लिया हुआ है। बीती रात करीब 12:30 बजे जब वह अपार्टमेंट में आया, तो सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोककर पूछताछ की। इस दौरान युवक ने गार्ड से बदसलूकी शुरू कर दी। लोगों का आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और उसने सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उसने अपना हथियार निकालकर हवा में गोली चला दी। गोली चलने से पॉश सोसाइटी में हड़कंप मच गया। निवासियों ने तुरंत थाना रामामंडी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रूबी को हिरासत में ले लिया।

एसीपी सेंट्रल अजय सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर शिकायत मिली थी कि एक युवक ने सोसाइटी के बाहर हवा में गोली चलाई है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here