Home National अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

0
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

देसूरीः उपखंड क्षेत्र के नाडोल-कोटड़ी सड़क मार्ग पर बीती रात को एक सड़क हादसा हो गया जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कानाराम पुत्र झालाराम देवासी (स्थानीय निवासी) के रूप में हुई है। जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देसूरी के नाडोल-कोटड़ी सड़क पर युवक अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने अचानक उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नाडोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here