Home Chandigarh Udan Yatri Cafe और Free Wi-Fi सहित हवाई अड्डों पर 7 नई सुविधाएं शुरू, देखें वीडियो

Udan Yatri Cafe और Free Wi-Fi सहित हवाई अड्डों पर 7 नई सुविधाएं शुरू, देखें वीडियो

0
Udan Yatri Cafe और Free Wi-Fi सहित हवाई अड्डों पर 7 नई सुविधाएं शुरू, देखें वीडियो

चंडीगढ़/जालंधरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय विमान पत्तनत प्राधिकरण देश को नई सुविधाओं की सौगात देने जा रहा है। इस मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने बताया कि 29 मार्च 2026 को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु प्रातः 10:30 पर राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे गुजरात से नई सेवाओं का उद्घाटन करेंगे।

इन सेवाओं में सबसे पहला है उड़ान यात्री कैफे शुरू कर। इस सुविधा में 11 हवाई अड्डे शामिल किए गए हैं जिनमें राजकोट, चंडीगढ़, जम्मू, पटना, इंदौर, अमृतसर, वाराणसी, ग्वालियर, अगरतला, जयपुर, लखनऊ शामिल है।

इसी के साथ डिजी यात्रा और निःशुल्क वाईफाई सुविधा भी शुरू की है। डिजी यात्रा में 08 और निःशुल्क वाईफाई सुविधा में 50 हवाई अड्डे शामिल किए गए हैं जिनमें चंडीगढ़, श्रीनगर, देहरादून, जम्मू, इंफाल, अगरतला, भोपाल, अमृतसर तथा वाईफाई सुविधा में चंडीगढ़, आदमपुर, आगरा, अलीगढ़, अमृतसर, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बीकानेर, चित्रकूट, देहरादून, गोरखपुर, हिंडन,हिसार, जैसलमेर, जम्मू, जोधपुर, कांगड़ा (गग्गल), कानपुर (चकेरी), खजुराहो, किशनगढ़, कुल्लू (भुंतर), कुशीनगर, लेह, लुधियाना, मुरादाबाद, पंतनगर, पठानकोट, प्रयागराज, शिमला, श्रीनगर, उदयपुर, वाराणसी,भुवनेश्वर, दरभंगा, देवघर, गया, झारसुगुड़ा, पटना, पाकयोंग, पूर्णिया, पोर्ट ब्लेयर, रायपुर, अगरतला, दीमापुर, होलोंगी, इंफाल, शिलांग, तेजू, इंदौर।

अवसर सुविधा में 11 हवाई अड्डे शामिल किए गए हैं जिनमें चंडीगढ़, वाराणसी, जम्मू, खजुराहो, कुल्लू (भुंतर), इंफाल,ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, जामनगर, अगरतला और किड जोन में 10 हवाई अड्डे शामिल किए हैं जो चंडीगढ़, आदमपुर, बठिंडा, खजुराहो, जम्मू, देहरादून, अमृतसर, इंफाल, ग्वालियर, अगरतला को कवर करेंगे। वहीं फ्लाईब्ररी सुविधा 13 हवाई अड्डे जिनमें चंडीगढ़, इंदौर, आदमपुर,बरेली, हिंडन, खजुराहो,प्रयागराज,श्रीनगर, जम्मू,अमृतसर, इंफाल, जामनगर, अगरतला शामिल हैं, में शुरू होगी। इसी के साथ अवसरंचना कार्य में 08 हवाई अड्डे शामिलि किए गए है जिनमें इंदौर, श्रीनगर, भुवनेश्वर, इंफाल , भोपाल, जोधपुर, झारसुगुड़ा, दरभंगा मौजूद हैं।

आदमपुर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए 29 मार्च से नवीनतम किड्स जोन , फ्लाइब्रेरी एवं फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने अतिथियों स्टेकहोल्डर तथा पैसेंजरों से अपील की है के वह प्रातः 10: 30 पर आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे जिससे यह कार्यक्रम सफल बनाया जा सके।

आदमपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस तिमाही में पिछले वर्ष के मुकाबले यात्रियों की संख्या दोगुना होने का अनुमान है। पिछले 1 वर्ष में आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू हुई है। इसकी अतिरिक्त आदमपुर से कोपनहेगन, एमस्टरडम तथा मैनचेस्टर की कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा भी उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here