Home Punjab>Amritsar Punjab News: भारी मात्रा में नकली नोटों की खेप बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Punjab News: भारी मात्रा में नकली नोटों की खेप बरामद, जांच में जुटी पुलिस

0
Punjab News: भारी मात्रा में नकली नोटों की खेप बरामद, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसरः सीमावर्ती क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल ने जाली भारतीय मुद्रा की एक बड़ी खेप बरामद की है। गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों को एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला, जिसमें भारी मात्रा में नकली नोट थे। इस बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस संबंध में थाना रामदास में मुख्य दफा नंबर 96 दिनांक 27 मार्च के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 178, 179, 180 और 61(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत बीएसएफ की 181 बटालियन की बी कंपनी के सहायक कंपनी कमांडर एसएच अमित लोखंडे द्वारा दर्ज कराई गई है।

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गश्त के दौरान सीमा के पास एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला था। पैकेट खोलने पर उसमें 500 रुपये के कुल 445 जाली नोट पाए गए, जिनकी कुल कीमत 2,22,500 रुपये है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जाली मुद्रा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भारतीय सीमा में भेजी हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन गतिविधियों का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सीमावर्ती क्षेत्रों से ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप पकड़ी जाती रही है। जाली नोटों की यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here