Jalandhar News: नशे में धुत Car सवार युवकों ने खड़े E-Rickshaw में मारी टक्कर, खुले Airbags, बुजुर्ग गंभीर घायल, देखें वीडियो

जालंधरः मॉडल टाउन स्थित तारामाउंट होटल के पास देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 2 बुजुर्ग घायल हो गए। ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद कार सीधे बिजली के खंभे में जा घुसी। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि कार का एयरबैग खुल जाने से कार सवार युवकों की जान बच गई। लोगों की मदद से बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में आ रही थी। कार में सवार 4-5 युवक अत्यधिक नशे की हालत में थे और गाड़ी बहुत तेज गति से चला रहे थे। होटल के पास एक बुजुर्ग अपने ऑटो-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाकर पास ही कुर्सी में बैठे थे। अनियंत्रित कार ने पहले ऑटो को अपनी चपेट में लिया, जिससे वह बुजुर्ग पर पलट गया और उनको गंभीर चोटें आईं। इसके बाद कार खंभे से जा टकराई।

टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। लोगों का कहना है कि कार के अंदर करीब 4 से 5 युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक इतनी ज्यादा शराब पिए हुए थे कि उनसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रफ्तार कितनी तेज रही होगी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस और पीसीआर की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी और रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *