हादसे में रेलिंग की वजह से ही ट्रक पलटने से बच गया और खाई में गिरने से भी भच गया। अगर सड़क किनारे रेलिंग मजबूत ना होती तो ट्रक पलटकर खाई में गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वीडियो में देखा जा सकता हैकि ट्रक रूकने के दौरान तुरंत चालक और कंडक्टर ट्रक से बाहर निकले और दूर खड़े हो गए। वहीं ट्रक टकराने के बाद धूल मिट्टी के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। बता देंकि इस खतरनाक मोड़ पर पहले भी कई बार सड़क हादसों की घटनाएं हो चुकी है।View this post on Instagram