Home Punjab>Sangrur Punjab News: CM Mann बोले-अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस, 508 हाई-टेक वाहनों को दी हरी झंडी, देखें वीडियो

Punjab News: CM Mann बोले-अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस, 508 हाई-टेक वाहनों को दी हरी झंडी, देखें वीडियो

0
Punjab News: CM Mann बोले-अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस, 508 हाई-टेक वाहनों को दी हरी झंडी, देखें वीडियो

संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी स्थित लड्डा कोठी में आयोजित समारोह के दौरान 508 हाई-टेक वाहनों को हरी झंडी दी। ऐसे में पंजाब पुलिस को 508 क्विक रिस्पांस वाहन नए दिए गए। इस अवसर पर डीजीपी गौरव यादव सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हर राज्य की तरक्की में पुलिस प्रशासन का अहम योगदान रहता है, क्योंकि जिस राज्य की पुलिस चौकस, चुस्त-दुरुस्त व तकनीकी तौर पर मजबूत है। उन्होंने कहा कि क्राइम पर नकेल कसने के लिए सरकार ने डायल 112 प्रोजेक्ट को और मजबूत किया है।

उन्होंने बताया कि अब 112 नंबर डायल करने पर पुलिस 6 से 7 मिनट के भीतर पीड़ित तक पहुंच सकेगी, जबकि पहले यह समय 12 से 13 मिनट तक लग जाता था। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए यह इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल शामिल किए गए हैं। ये सभी वाहन राज्य के 28 पुलिस जिलों में तैनात किए जाएंगे। इससे पहले सरकार सभी थानों के एसएचओ को नई गाड़ियां दे चुकी है, वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी वाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के मुताबिक, सभी वाहन मोबाइल डेटा टर्मिनल और स्मार्टफोन से लैस होंगे।

इसके अलावा इनमें डैश कैमरा, वायरलेस सिस्टम, जीपीएस ट्रैकर समेत कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं भी मौजूद होंगी। इससे लोगों का फायदा होगा। वाहन तुरंत लोगों तक पहुंच पाएंगे। इससे आरोप प्रत्यारोप की भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने लगभग 327 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब पुलिस के वाहन बेड़े को अपग्रेड किया है। आधुनिक तकनीक से लैस इन वाहनों से पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उन्होंने वादा किया था कि पंजाब पुलिस को देश की बेहतरीन पुलिस बलों में शामिल किया जाएगा। इसी संकल्प के तहत पुलिस को आधुनिक संसाधन, बेहतर प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here